Welcome to Sonidhapa Khandewal Balika Inter College
Approved by

call us

9473779857, +915472-796050

email us
officsdkbicmau@gmail.com

प्रबन्धक की कलम से,

स्वर्गीय श्री काशी प्रसाद खण्डेलवाल जी द्वारा संचालित सोनीधापा खण्डेलवाल बालिका इन्टर कालेज सन् 1964 से मऊ जनपद में जनपद वासियों की सेवा करने में जुटा है। यहां छात्र और छात्राएं विद्यालय की शोभा बढ़ाते रहते हैं। प्रकृति का नियम है कि हर पतझड़ के बाद बहार आती है। उसी प्रकार एक सन् के बाद दूसरा सन् शुरू होता है। एक पीढ़ी निकलती है तो दूसरी प्रवेश लेती है। इस तरह आने जाने का क्रम बराबर चलता रहता है। अति पुराना भवन होने के नाते जगह जगह यहां मरम्मत की ज़रूरत महसूस की गयी जिसे विद्यालय प्रबन्धन ने संज्ञान में लेते हुए काफी मेहनत और पैसा लगाकर इस को सजाया संवारा और बनाया। अब भी कई जगह मरम्मत का काम बाकी है। जिसकी सुध विद्यालय प्रबन्धन लिए हुए है। और आर्थिक स्थिति ठीक होते ही इस पर कार्य शुरू हो जाएगा। लड़कियों का एक मात्र अशासकीय वित्तसहित इन्टर कालेज होने के नाते जनपद वासियों का इससे लगाव भी है। कर्मठ शिक्षिकाओं और कर्मचारियों के सहयोग से विद्यालय अपने कर्तव्यों को पूरा करने में जुटा हुआ है। भविष्य में इस इन्टर कालेज को डिग्री कालेज तक पहुंचाने की प्रबन्ध तंत्र की इच्छा है। अगर सभी का सहयोग रहेगा तो यह सपना भी एक दिन अवश्य साकार हो जाएगा।

कठोर परिश्रम और लगन से जो कार्य किया जाता है। वह सदा फलदायी होता है। आरेनरी मजिस्ट्रेट राय बहादुर सेठ सागरमल खण्डेलवाल जी, जो विद्या मन्दिर ट्रस्ट के संस्थापक थे, उनके दोनों सुपुत्र स्वर्गीय गिरधर गोपाल खण्डेलवाल जी तथा स्वर्गीय काशी प्रसाद खण्डलेवाल जी, जो इस विद्यालय के संस्थापक हैं, इस विद्यालय को चलाने के लिए अपना तन, मन और धन सब न्योछावर कर दिया था। उन की तनमयता का ही यह प्रभाव रहा है कि विद्यालय को सांस्कृतिक पहचान आशा श्रीवास्तव ने दिया। सादगी की प्रतीक सत्यवति त्रिपाठी, सितार वादिका सावित्री श्रीवास्तव तथा कलात्मक अभिरूची की अध्यापिका रविजा नाथ माथुर ने हर तरह की सुविधाओं के साथ छात्राओं को शिक्षित किया।

उन की तनमयता का ही यह प्रभाव रहा है कि विद्यालय को सांस्कृतिक पहचान आशा श्रीवास्तव ने दिया। सादगी की प्रतीक सत्यवति त्रिपाठी, सितार वादिका सावित्री श्रीवास्तव तथा कलात्मक अभिरूची की अध्यापिका रविजा नाथ माथुर ने हर तरह की सुविधाओं के साथ छात्राओं को शिक्षित किया।

प्रबन्धक
श्रीमती शकुन्तला खण्डेलवाल
सोनीधापा खण्डेलवाल बालिका इण्टर कालेज, मऊ

Back to Top